{"_id":"68aafff5f7e70ae6180fcb39","slug":"video-youth-congress-state-president-nishit-kataria-attacked-bjp-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा पर बोला हमला
करनाल हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने वोट चोरी को लेकर करनाल में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत महात्मा गांधी चौक से हुई। जहां सबसे पहले महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जुलूस के रूप में कार्यकर्ता भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचे और वहां आकर प्रदर्शन समाप्त किया। निशित कटारिया ने कहा कि महात्मा गांधी और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे महान नेताओं के कारण ही यह देश आज लोकतांत्रिक है। इसी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।
ओमप्रकाश कटारिया के आरोपों पर दिया जवाब
वहीं, करनाल के आरटीआई एक्टिविस्ट ओमप्रकाश कटारिया ने निशित कटारिया और उनके परिवार पर फर्जी वोटर बनवाने के आरोप लगाए थे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि ओमप्रकाश कटारिया सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं। उनके पास कोई सबूत नहीं है और वे झूठे आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। कटारिया ने आरोप लगाने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश कटारिया उनके गांव के ही रहने वाले हैं और उनके पिताजी से उनकी पुरानी रंजिश है। निशित के अनुसार ओमप्रकाश कटारिया 302 के मामले में सजायाफ्ता हैं, उन पर 376 का केस चल रहा है और 354 का केस भी लंबित है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के आरोपों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।