{"_id":"6a527938af7653a53c0ef3ef","slug":"video-accused-jumps-off-bridge-to-escape-police-custody-in-kurukshetra-both-legs-broken-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पुलिस हिरासत से भागने के लिए पुल से कूदा आरोपी, दोनों टांगें टूटी; अढ़ोनी गांव में पुजारी पर लाठी हमले का था मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: पुलिस हिरासत से भागने के लिए पुल से कूदा आरोपी, दोनों टांगें टूटी; अढ़ोनी गांव में पुजारी पर लाठी हमले का था मुख्य आरोपी
गांव अढ़ोनी में 74 वर्षीय पुजारी योगीराज गिरी पर लाठी-डंडों से हमला करने के मुख्य आरोपी पंकज ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में जीटी रोड के पुल से नीचे कूदकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। कूदने से आरोपी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सदर थानेसर के प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी नंबर 290 के मुख्य आरोपी पंकज को अदालत से 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। तीसरे आरोपी इंद्र कुमार की तलाश में पुलिस टीम पंकज को लेकर सांवला और गोविंदपुरा गई थी। वापसी के दौरान सांवला गांव के नहर पुल के पास पंकज ने पेशाब करने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से नीचे उतारकर ले गए। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिसवालों का हाथ छुड़ाया और पुल से नीचे कूद गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।