सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: रामायण हमें सिखाती है धैर्य, मर्यादा, भाईचारे व सच्चाई के रास्ते पर चलना : सीएम नायब सैनी

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 05:47 PM IST
CM Saini in Kurukshetra
भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। रामायण हमें यह सिखाती है कि धैर्य, मर्यादा, भाईचारे और सच्चाई के रास्ते पर चलकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आज के इस पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन से बुराइयों को दूर करेंगे और समाज में अच्छाई, भाईचारे व प्रेम का संदेश फैलाएंगे। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे वीरवार को ठाकुरी देवी स्कूल लाडवा के सामने श्रीराम हनुमान रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रीराम की महाआरती की और समिति को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को विजयी दशमी, महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती के साथ राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत विशेष है, क्योंकि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दशहरे का संदेश है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंतत: उसका नाश निश्चित है और सत्य व धर्म की हमेशा जीत होती है। प्रदेश सरकार भी श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ विकास कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ दिनों से ठाकुरी देवी स्कूल के सामने भव्य रामलीला मंचन किया जा रहा है। आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद रामकुंडी में शिवाला रामकुंडी पर दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि तीन अक्टूबर को केडीबी मेला ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नए अपराधिक कानूनी के साकारात्मक परिणामों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। अंग्रेजों के समय से कानून अभी तक देश में चले आ रहे थे। जिन्हें समाप्त करके देश के नए कानून लागू किए हैं। देश में सबसे पहले लागू करने वाला हरियाणा प्रदेश है। उन्होंने नागरिकों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, डॉ. अशोक निर्मल, सुशील गर्ग, जोगध्यान, कुश गर्ग, घनश्याम कंबोज, प्रधान राजेश वर्मा, हेमंत सैनी, नरेश गर्ग, अनिल मलिक, राकेश गर्ग, विपिन कम्बोज, अमित सिंहल, इशू कंबोज, रणित कम्बोज, देवराज राजू, सोमनाथ सोमी, राजेश अरोड़ा, पंकज, विपिन शर्मा, राकेश कंबोज, सुमित सिंहल, योगेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली में सुनियोजित हिंसा, बेकसूर लोगों का दमन किया जा रहा: दानिश अली

02 Oct 2025

Pandit Chhannulal Mishra: पं. छन्नूलाल की बेटी नम्रता ने साझा किए अनोखे पल, बोलीं- सरल व्यक्तित्व थे

02 Oct 2025

Bhopal: दशहरा के मौके पर रावण के पुतले में कुछ शरारती तत्व ने मंत्री के आगमन से पहले लगा दी आग!

02 Oct 2025

बारिश ने डाला रंग में भंग, जालंधर में दहन से पहले रावण-कुंभकरण के पुतले धराशायी

02 Oct 2025

VIDEO: महिला की धारदार हथियार से की गई हत्या, छत पर मिला शव, मृतका की मां ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी

02 Oct 2025
विज्ञापन

भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव में नृत्य और खुशियों के बीच सिंदूर खेला का रंगारंग आयोजन

02 Oct 2025

झज्जर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

अलीगढ़ नगर निगम में धूमधाम से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, स्वच्छता के प्रति सेवा करने वालो को किया सम्मानित

02 Oct 2025

आजमगढ़ में फिर लगे सांसद और विधायक लापता के पोस्टर, VIDEO

02 Oct 2025

रोहतक में गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

02 Oct 2025

नाहन: कांग्रेस भवन नाहन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री किए याद

02 Oct 2025

Ujjain News: विजयादशमी पर निकलेगी भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी, दशहरा मैदान में होगा पूजन

02 Oct 2025

हिम उन्नति योजना से करसोग के किसान होंगे लाभान्वित, एक्शन प्लान को मिली मंजूरी

02 Oct 2025

Ujjain News: रावण दहन को लेकर आर-पार, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, पुतले के सामने फोड़ी काली मटकियां

02 Oct 2025

फतेहाबाद में अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ बाजार बंद, हंस मार्केट में इक्ट्ठे हुए दुकानदार

02 Oct 2025

फिरोजपुर शहर में रामलीला कमेटी ने निकाली शोभायात्रा

बीएसएनएल ने मनाई 25वीं वर्षगांठ, प्रेसवार्ता में गिनाईं उपलब्धियां

Pearl Farming in Jharkhand: मोती की चमक बना झारखंड के युवाओं की कमाई का नया जरिया

02 Oct 2025

Sirohi News: ग्रामीणों का खनन परियोजना के खिलाफ व्यापक विरोध, अरावली की रक्षा के लिए आंदोलन तेज

02 Oct 2025

कानपुर: दशहरे के दिन घाटमपुर में झमाझम बारिश, रावण दहन के आयोजनों पर संकट

02 Oct 2025

Upendra Kushwaha on Pawan Singh: निश्चित रूप से एनडीए को इसका फायदा मिलेगा, पवन सिंह पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान

02 Oct 2025

कानपुर: विजयदशमी पर शिवाला में शमी वृक्ष का पूजन, भक्तों ने मांगी विजय और समृद्धि

02 Oct 2025

कानपुर दशहरा विशेष: कैलाश मंदिर में खुले दशानन मंदिर के पट, भक्तों ने की रावण की पूजा

02 Oct 2025

संगीत के क्षेत्र में हर सम्मान पा चुके थे पंडित छन्नू लाल, VIDEO

02 Oct 2025

Saharanpur: बरेली जाने की घोषणा पर सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने किया डिटेन

02 Oct 2025

पटेल नगर इलाके में परेड निकलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक

02 Oct 2025

Damoh News: ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलटी, दो युवक फंसे, बचाने गए तीसरे युवक की डूबने से मौत

02 Oct 2025

कानपुर: भीतरगांव के कीसाखेड़ा गांव में बुखार का प्रकोप, दो दर्जन से अधिक मरीज

02 Oct 2025

Solan: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सोलन में निकाली प्रभात फेरी

02 Oct 2025

PM Modi के प्रस्तावक रहे पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, पीएम ने जताया दुख | Amar Ujala

02 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed