Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Convocation and Prize Distribution Ceremony Held at DN College in Kurukshetra; Degrees and Awards Distributed to 500 Students.
{"_id":"6a12aa0ca0ef5238030810c2","slug":"video-convocation-and-prize-distribution-ceremony-held-at-dn-college-in-kurukshetra-degrees-and-awards-distributed-to-500-students-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में डीएन कॉलेज में दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, 500 छात्राओं को डिग्री और पुरस्कार वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में डीएन कॉलेज में दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, 500 छात्राओं को डिग्री और पुरस्कार वितरित
दयानंद महिला महाविद्यालय (डीएन कॉलेज) में रविवार को दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
समारोह के दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर की करीब 500 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष और प्रेरणादायी है। उन्होंने महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बिछेन्द्री पाल के जन्मदिवस का उल्लेख करते हुए छात्राओं को संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर छात्राओं को सम्मानित करना समाज और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।