{"_id":"68aafe6ba2511067b3081255","slug":"video-indian-red-cross-society-meeting-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर हरियाणा रेडक्रॉस अग्रणी : महेश जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर हरियाणा रेडक्रॉस अग्रणी : महेश जोशी
भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के राज्य महासचिव महेश जोशी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर हरियाणा रेडक्रॉस अग्रणी है। इसी कड़ी में यूथ रेडक्रास विंग की ओर से युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र और मानव सेवा से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा रेडक्रॉस हर वर्ष इस तरह जिला, राज्यीय और अंतरराज्यीय शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं को सेवाभाव के प्रेरित किया जाता है।
राज्य महासचिव पंजाबी धर्मशाला में चल रहे सात दिवसीय अंतरराज्यीय यूथ रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर (लड़कों के लिए) के उपलक्ष्य में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राज्य महासचिव महेश जोशी ने रक्तदान में हरियाणा रेडक्रास की उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2022-23 और 2023-24 में युवाओं के उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए देशभर में रक्तदान के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आगामी 22 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में हरियाणा को इस उपलब्धि के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांगजनों के सेवार्थ में भी हरियाणा रेडक्रास ने वर्ष 2024-25 में 16 करोड़ के कृत्रिम अंगों और उपकरणों को वितरण किया है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने में भी युवा रेडक्रास के साथ मिलकर सराहनीय काम कर रहे हैं।
राज्य महासचिव ने रेडक्रास की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रेडक्रास द्वारा जिलों में वरिष्ठ नागरिक सदन संचालित किए जा रहे हैं। इनमें स्कूल व कालेजों के बच्चों को भ्रमण कराया जाता है और बुजुर्गों के साथ जन्मदिन और विशेष आयोजनों की खुशियां साझी की जाती हैं। इससे युवा पीढ़ी में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो रही है। इससे युवाओं में न केवल बुजुर्गों के प्रति लगाव बढ़ रहा है, बल्कि एकल परिवार की परंपरा को भी खत्म करने में काफी हद तक सफलता मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।