{"_id":"6a704c298ae5b2b0010bb320","slug":"video-mess-staff-protest-in-kurukshetra-two-hour-sit-in-outside-the-directors-office-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में मेस कर्मचारियों का प्रदर्शन, निदेशक कार्यालय के बाहर दो घंटे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में मेस कर्मचारियों का प्रदर्शन, निदेशक कार्यालय के बाहर दो घंटे धरना
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में सोमवार को मेस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यवाहक निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत के कार्यालय के बाहर दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदर्शन के बावजूद संस्थान के किसी अधिकारी ने उनसे बातचीत नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द वार्ता शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि एनआईटी में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना भी उनकी जिम्मेदारी है। इसी कारण उन्होंने प्रदर्शन केवल दो घंटे तक किया, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द बातचीत नहीं की तो आने वाले दिनों में भोजन व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान केवल बातचीत से ही संभव है।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग दोहराई। उनका आरोप है कि धरने के दौरान निदेशक कार्यालय की ओर से कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन बातचीत शुरू नहीं करेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।