Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The young man and woman found on the railway tracks have been identified; the search had begun after they failed to return home by evening.
{"_id":"6a73399be5c554c52a08cc00","slug":"video-the-young-man-and-woman-found-on-the-railway-tracks-have-been-identified-the-search-had-begun-after-they-failed-to-return-home-by-evening-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिली युवक-युवती की पहचान, शाम तक घर नहीं लौटने पर शुरू हुई थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक-युवती की पहचान, शाम तक घर नहीं लौटने पर शुरू हुई थी तलाश
कुरुक्षेत्र।
शाहाबाद के मारकंडा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक-युवती की आखिरकार पहचान हो गई। समाचार पत्रों में प्राकशित समाचार व तस्वीरों और परिजनों की सूचना के आधार पर दोनों की शिनाख्त अंबाला जिले के अधोया गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित पुत्र अशोक कुमार तथा 22 वर्षीय रंजना के रूप में हुई। रंजना का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है और पिछले चार वर्षों से हर वर्ष अधोया में आकर गुड़ बनाने का कार्य करता है।
जांच में सामने आया कि अंकित घर से सूअर खरीदने की बात कहकर निकला था, जबकि रंजना ने पेट दर्द की दवाई लेने की बात कहकर घर छोड़ा था। दोनों दो अगस्त की सुबह शाहाबाद स्थित मारकंडा मंदिर पहुंचे, जहां पहले उन्होंने दर्शन किए और माथा टेका। इसके बाद मंदिर परिसर के समीप पार्किंग क्षेत्र में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे दोनों को आपस में बहस करते देखा गया। कुछ देर बाद दोनों रेलवे ट्रैक की ओर चले गए और ट्रेन के आगे कूद गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव कई हिस्सों में बंट गए और दूर-दूर तक बिखर गए।
मृतक अंकित के ससुर जसकरण ने बताया कि दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग से था। इसकी जानकारी उन्हें एक बार लगी थी। जिसे उस समय अनदेखा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अंकित की शादी उनकी बेटी के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी और दोनों को एक दो साल की बेटी भी है।
वहीं रंजना के भाई ने बताया कि उन्हें इस पूरे मामले में कोई जानकारी नहीं है। रंजना घर से दवाई लेने निकली लेकिन वापस नहीं लौटी ओर समाचार पत्र में छपी खबर देखकर उन्होंने पुलिस से सपंर्क किया। बुधवार सुबह दोनों परिवारों ने लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच शवों की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। अंकित का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव अधोया में किया गया, जबकि रंजना का शव अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया। मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
बाॅक्स
दोनों पक्षों ने नहीं कराई शिकायत दर्ज, इत्तेफाकिया कार्रवाई : राजेश कुमार
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक-युवती के शवों की पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रारंभिक जांच पूरी कर नियमानुसार इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।