{"_id":"698c6c2d8898bea0ef0fb6a4","slug":"video-trials-for-players-held-in-kurukshetra-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेल प्रतिभाओं की तलाश, 367 खिलाड़ियों ने करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेल प्रतिभाओं की तलाश, 367 खिलाड़ियों ने करवाया पंजीकरण
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र में विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। विभिन्न राज्यों से कुल 367 खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र शाखा के लिए ट्रॉयल में भाग लेने हेतु पंजीकरण करवाया है। ये ट्रॉयल 13 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे और योग्य खिलाड़ियों का चयन रिक्त सीटों के अनुसार किया जाएगा।
बुधवार को आयोजित ट्रॉयल प्रक्रिया में हॉकी, वॉलीबाल और साइक्लिंग खेलों के खिलाड़ी शामिल हुए। हॉकी में कुल सात सीटों के लिए गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से 207 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। वहीं वॉलीबाल के लिए 150 और साइक्लिंग के लिए 10 खिलाड़ी ट्रॉयल में भाग लेने पहुंचे।
सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने बताया कि वॉलीबाल के लिए आवासीय योजना के तहत चयन किया जाएगा, जबकि हॉकी में आवासीय और गैर-आवासीय दोनों योजनाएं लागू होंगी। साइक्लिंग खेल के लिए भी आवासीय योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त भोजन, आवास, चिकित्सा बीमा, खेल सामग्री, खेल किट और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयन प्रक्रिया में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही यदि कोई चयनित खिलाड़ी भविष्य में खेल अकादमी छोड़ता है, तो वेटिंग सूची में शामिल खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा। यह पहल युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।