Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
VIDEO : Action taken by a joint team of three departments in Mahendragarh, drivers were fined Rs 3.75 lakh for ignoring the rules
{"_id":"67eb9a10ac37459dbf05f85b","slug":"video-action-taken-by-a-joint-team-of-three-departments-in-mahendragarh-drivers-were-fined-rs-375-lakh-for-ignoring-the-rules-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में तीन विभागों की संयुक्त टीम की कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर वाहन चालकों को लगाया 3.75 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में तीन विभागों की संयुक्त टीम की कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर वाहन चालकों को लगाया 3.75 लाख का जुर्माना
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते एवं आरटीए तथा खनन विभाग की संयुक्त टीमों की और से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालको के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को टीमों ने कनीना क्षेत्र में पहुंचकर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत अवैध खनन, नियमों की अनदेखी व दस्तावेजों की कमी पाए जाने वाले वाहन चालकों पर करीब 3.75 लाख का जुर्माना लगाया गया।
सहायक निरीक्षक आरटीए बलवीर सिंह ने बताया कि आरटीए विभाग, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से कनीना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले निजी स्कूल बसों, ट्रकों, ओवरलोड वाहनों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर उनके चालान किए गए हैं।
टीम द्वारा अवैध रूप से खनन सामग्री भरकर ले जा रहे ट्रकों के दस्तावेजों सहित अन्य प्रकार की जांच की गई। साथ ही निजी वाहनों एवं स्कूल बसों में यातायात नियमों की अनदेखी पर चालान किए जा रहे हैं। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।