{"_id":"67eaa8ad8475d18d9903e174","slug":"video-wrestling-with-a-prize-money-of-3-lakh-ended-in-a-draw-in-varanasi-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में तीन लाख रुपए इनाम की कुश्ती बराबरी पर छूटी, कलवा गुज्जर के कलाजंग दांव पर बच निकले हिन्द केसरी तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में तीन लाख रुपए इनाम की कुश्ती बराबरी पर छूटी, कलवा गुज्जर के कलाजंग दांव पर बच निकले हिन्द केसरी तोमर
विकास खंड के ग्राम पंचायत नवापुरा बगीचे में रविवार को स्वर्गीय मुन्नी व श्रीनाथ पहलवान की स्मृति में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में यूपी के आलावा एमपी, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने जमकर दांव पेंच लगाते जोर आजमाइश किया। दंगल का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष लक्कड़ पहलवान ने गाजियाबाद के पहलवान बादल और प्रवीण स्वामीनाथ का हाथ मिलाकर कराया। दंगल में 60 जोड़ी से अधिक पहलवानों ने पसीना बहाया लेकिन ज्यादातर कुश्तियां बराबरी छूटी। दंगल की सबसे रोचक तीन लाख रुपए इनाम की कुश्ती हिंद केसरी सेना के पहलवान नरेंद्र तोमर और गजियाबाद निवासी राष्ट्रीय पहलवान कलवा गुज्जर के बीच खेली गई। 40 मिनट चली कुश्ती में तोमर पहलवान के ढांक दांव का काट करते हुए गुज्जर ने बहरी दांव का प्रयोग कर जमकर तालियां बटोरी। और तुरंत काला जंग दांव का प्रयोग कर दिया तो तोमर ने बचाव करते हुए पीछे की ओर मुड़ गए और स्वयं को संभाल लिया अंततः रेफरी राजेश ने कुश्ती बराबरी की घोषणा कर दी। इसके अलावा दंगल में गाजियाबाद के पहलवान वरुण ने मुगवार के पहलवान लक्कड़ पर निकास दांव का प्रयोग कर कब्जे में ले लिया इतने में लक्कड़ ने उल्टी दांव खेला और बच निकले।मध्य प्रदेश भिंड मुरैना के पहलवान गौरव और मिर्जापुर संदीप पहलवान बीच कुश्ती 30 मिनट चली संदीप के ढांक दांव पर बहरी दांव लगाकर एम पी के पहलवान ने कड़ी चुनौती दिया। इसके अलावा मनीष मथुरा, सौरभ रैपुरा , शेरबहादुर डील्डब्ल्यू, कुलदीप नवापुरा के बीच रोचक कुश्ती हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।