{"_id":"67ea59dc6d2a5deb780a9ca3","slug":"video-harashhallsa-ka-satha-manaya-gaya-iitha-ul-fatara-ka-tayahara-bcaca-ma-iitha-ka-lkara-thakha-gajab-ka-utasaha-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, बच्चों में ईद को लेकर दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, बच्चों में ईद को लेकर दिखा गजब का उत्साह
बागेश्वर जिले के गरुड़ में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के ईदगाह और गरुड़ की सुनहरी मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पड़ी। बच्चों में ईद को लेकर गजब का उत्साह दिखा। ईद के दिन सुबह से ही बच्चे नए कपड़ों में सजधज कर तैयार थे। सैम मंदिर वार्ड स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के मुफ्ती बिलाल अहमद काशमी ने ईद की नमाज अदा करवाई। मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। घरों में लजीज पकवान बनाए गए। इस दौरान ईद की सौगात ईदी भी बांटी गई। अन्य समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। इस मौके पर मोहिउद्दीन अहमद तेवाड़ी, अमन अहमद, फुरकान अहमद, इकरार अहमद, मोहम्मद नाजिम, हसीब अहमद, रिजवान, अरमान, सलमान, इकरार, तस्लीम रजा, अकरम, शाहिद, फिरोज अख्तर, रिजवान आदि मौजूद रहे। इधर, गरुड़ के टीट बाजार की ऐतिहासिक सुनहरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़कर देश और दुनिया में अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।