{"_id":"67ea34db7027f5718702f901","slug":"shajapur-mein-shanti-sadbhav-ke-sath-manjil-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2782824-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: मुस्लिम भाइयों ने काली पट्टी बांधकर मनाई ईद, वक्फ संशोधन बिल का शांतिपूर्ण किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: मुस्लिम भाइयों ने काली पट्टी बांधकर मनाई ईद, वक्फ संशोधन बिल का शांतिपूर्ण किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 01:48 PM IST
शाजापुर में अमन शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मुस्लिम भाइयों ने मनाया। नगर के गिरवर रोड पर स्थित ईदगाह में ईद पर खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। ईदगाह में हुई नमाज में पूरे समाज ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की और देश में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी। समाज के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाया और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज में खुशियों का आलम देखने को मिला। सवेरे नमाज के वक्त ईद की रौनक और खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी। छोटे बच्चों और जरूरतमंदों को ईदी दी।
साफा पहनाकर किया स्वागत
जिला प्रशासन की ओर से शहर काजी मोहसिन उल्ला और एहसान उल्ला का साफा पहनाकर पुष्पहारों से स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने भी शहर काजी का पुष्पहार से स्वागत करते हुए शॉल पहनाई। इस मौके पर हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
घर में बनी मीठी सेवइयां, बच्चों को मिली ईदी
रमजान महीने की शुरुआत से ही मुस्लिम समाज के घरों में ईद का बेसब्री से इंतजार शुरू हो जाता है। यह पूरा महीना खुदा की इबादत में बीतता है। रमजान की समाप्ति पर ईद मनाई जाती है। इसके लिए सप्ताह भर पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। आज रविवार को ईद के मौके पर मुस्लिम घरों में खुशियों की बहार आई हुई थी। घरों में नाते-रिश्तेदारों को दावतें देने की तैयारियां चलती रहीं।
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
ईद के मौके पर नमाज पढ़ने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल का शांतिपूर्ण विरोध किया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस बिल के खिलाफ मौन विरोध करने की अपील की थी। बोर्ड पदाधिकारियों ने कहा था कि अगर यह बिल पास हो गया, तो मस्जिदें, दरगाहें, मदरसे और कब्रिस्तान जैसी संपत्तियों पर समुदाय का अधिकार खत्म हो सकता है। किसी को लेकर शाजापुर में भी कई मुस्लिम काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।