Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
VIDEO : Preparations for grand puja and bhandaar at Chinchin Mata temple during Navratri, special arrangements for devotees
{"_id":"67ea56e2e8dece72da0fecb7","slug":"video-preparations-for-grand-puja-and-bhandaar-at-chinchin-mata-temple-during-navratri-special-arrangements-for-devotees-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नवरात्रि में चींचीं माता मंदिर में भव्य पूजा और भंडारे की तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नवरात्रि में चींचीं माता मंदिर में भव्य पूजा और भंडारे की तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
नवरात्रों के आगमन से पहले जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सांबा जिले की नंदनी पहाड़ियों में विराजमान चींचीं माता मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी द्वारा इस वर्ष मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटिंग से अलौकिक रूप दिया गया है।
श्रद्धालुओं की भारी आस्था के केंद्र इस मंदिर में हर साल नवरात्रों के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओं में नवरात्रों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करते हुए दर्शन करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।