{"_id":"67ea49146fc7eaaa3107662f","slug":"video-saltanapara-thhamathhama-sa-mana-iitha-jal-ma-sakataravara-kae-gae-sarakashha-ka-itajama-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर: धूमधाम से मनी ईद, जिले मं सेक्टरवार किए गए सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर: धूमधाम से मनी ईद, जिले मं सेक्टरवार किए गए सुरक्षा के इंतजाम
ईद-उल फितर का त्यौहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर स्थित घरहां मोहल्ले में सुबह 9 बजे ईदगाह पर नमाज अदा की गई। शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ ने हजारों मुसलमानो को नमाज अदा कराया। वहीं ख़ैराबाद स्थित मस्जिद मीर बंदे हसन में मौलाना बबर अली खां ने शिया समुदाय के लोगों को नमाज अदा कराया।
ईदगाह पर एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी प्रशांत सिंह, तहसीलदार सदर हृदय राम तिवारी, नायब तहसीलदार सदर दुर्गेश यादव ने उलेमाओ से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद पेश की। ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ने मुल्क में अमन चैन और शांति के लिए हाथ दुआ के लिए उठाए। खास बात ये रही की गाइडलाइन का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज नहीं अदा की गई।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। मौलाना अब्दुल लतीफ ने अपने खुतबे में कहा कि ईद की नमाज से पहले फितरा गरीब जरुरतमंद को देना जरुरी है ताकि वो भी अपनी ईद मना सकें। उन्होंने ये भी कहा कि एक माह के रोज़े के बाद ये अहम खुशी का दिन आया है, ऐसे में जैसे एक माह जिंदगी का गुजारा है वैसे 11 माह गुजारने की कोशिश करना चाहिए।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा ईद के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज पूरे जनपद में सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। सभी मजिस्ट्रेट गण, पुलिस अधिकारी गण लगातार भ्रमण शील हैं। पर्याप्त पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी बल का पूरा प्रबंध किया गया है। ये बड़े हर्षोल्लास का दिन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।