Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Dhamtari News
›
VIDEO : Allegations of irregularities in Solar Micro Irrigation Scheme local people demanded investigation in Dhamtari
{"_id":"67ea53ef8bff8a6ed40f9dd8","slug":"video-allegations-of-irregularities-in-solar-micro-irrigation-scheme-local-people-demanded-investigation-in-dhamtari-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोलर सूक्ष्म सिंचाई योजना में गड़बड़ी का आरोप, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोलर सूक्ष्म सिंचाई योजना में गड़बड़ी का आरोप, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग
धमतरी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:05 PM IST
धमतरी जिले के गंगरेल बांध के किनारे बसे डांगीमाचा खिड़कीटोला गांव के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ देने सोलर सूक्ष्म सिंचाई योजना करीब 3 करोड़ 80 लाख के लागत से सिंचाई के लिए सिस्टम लगाया गया है। लेकिन इसे लगाने में भारी अनियमितता बरती गई है जिसको लेकर स्थानीय लोग सोलर सिस्टम सिंचाई योजना की जांच की मांग कर रहे हैं। दरअसल गंगरेल बांध के किनारे बसे डांगीमाचा और खिड़कीटोला गांव में पानी की भारी दिक्कत यहां के किसानों को होती है।
यहां के किसान मानसून के भरोसे खेती करते हैं। बारिश हुआ तो ठीक-ठाक फसल हो जाती है, वहीं बारिश नहीं होने पर किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। जिसको लेकर यहां के किसान गंगरेल बांध से डायरेक्ट सिंचाई के लिए पानी देने की मांग सालों से शासन प्रशासन से कर रहे थे। जिसको लेकर शासन ने करीब 3 करोड 80 लाख रुपए की लागत से सोलर सूक्ष्म सिंचाई योजना की मंजूरी दी। यहां करीब 200 एकड़ खेतों की सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाया गया है, जो सोलर ऊर्जा से चलती है।वही पानी खेतो तक पहुंचने के लिए प्लास्टिक पाइप का इस्तेमाल किया गया है।
पानी के भारी दबाव से ही कई जगह छोटे-छोटे छेद हो गए हैं। इसके साथ ही यह क्षेत्र हाथी विचरण क्षेत्र है, जहां पर आये दिन हाथी आते जाते रहते हैं। ऐसे में हाथियों द्वारा पाइप को नुकसान पहुंचाया जा सकता है और जहां पर सोलर सिस्टम लगाया गया है। वहा बाउंड्रीवाल करने के बजाय जाली से ही घेरा किया गया है साथ ही पंप हाउस भी नही बनाया गया है। जिस पर स्थानीय लोग सोलर सूक्ष्म इकाई लगाने में अनियमितता बरतने का आरोप लगा रहे हैं। तो दूसरी ओर विभाग के अधिकारी काम बढ़िया होने की बात कह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।