{"_id":"67ea5086ca3e0fe6c703dd84","slug":"video-nanatal-ma-navasha-ka-brakaya-oura-vatataya-anashasana-ka-janakara-tha-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नैनीताल में निवेश की बारीकियों और वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नैनीताल में निवेश की बारीकियों और वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी
डॉ.आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के सभागार में एसईबीआई और एनएसई के सहयोग से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें निवेश जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता के संबंध में जानकारी देते हुए व्यवसाईयों व छात्रों को निवेश की बारीकियों और वित्तीय अनुशासन की महत्ता से अवगत कराया। मुख्य वक्ता अश्विनी भाटिया ने निवेश की आवश्यकता, जोखिम प्रबंधन, पूंजी बाजार की भूमिका और सुरक्षित निवेश की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। अमित प्रताप, वीके गुप्ता, सुधीर कुमार ने युवाओं को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड्स, डिजिटल एसेट्स और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश करने से पहले उचित मार्गदर्शन लेने की सलाह दी। कहा भारत का वित्तीय बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और युवाओं के लिए इसमें अपार संभावनाएँ हैं। इससे पूर्व एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर त्रिभुवन फत्र्याल, राजेंद्र नेगी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।