{"_id":"67ea5613176dc0368906c49d","slug":"video-police-conducted-riot-control-exercise-in-shahjahanpur-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास, अफसर भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास, अफसर भी रहे मौजूद
शाहजहांपुर में पुलिस लाइन मैदान में रविवार को दंगा नियंत्रण रिहर्सल का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों को बलवाइयों, अराजकतत्वों व पत्थरबाजों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरण अश्रु गैस, स्टन ग्रेनेड, रबड़ बुलेट, मिर्ची बम, एंटी रायट गन आदि चलवाकर बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। अधिकारियों ने पत्थरबाजों द्वारा पुलिस बल पर पथराव आदि की घटना होने पर पत्थरबाजों से निपटने के लिए कैनशील्ड, हेलमेट के माध्यम से अपना बचाव करते हुए दंगाइयों पर नियंत्रण करने व पथराव के दौरान बरती जाने वालीं सावधानियों के बारे में अवगत कराया। बलवाइयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेंगे। यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो पुलिस की तैयारी के मद्देनजर उनका प्रयास विफल होगा। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे। अभ्यास के दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण, सीओ सिटी, सीओ सदर, सीओ जलालाबाद, सीओ तिलहर, सीओ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।