{"_id":"67ea4c4429bb07304102bb6d","slug":"video-the-atmosphere-heated-up-in-varanasi-samajwadi-party-delegation-met-the-agitating-students-of-bhu-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में गरमाया माहौल, बीएचयू के आंदोलित छात्रों से मिला समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, कार्यवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में गरमाया माहौल, बीएचयू के आंदोलित छात्रों से मिला समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, कार्यवाह
बीएचयू के वीसी आवास के बाहर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह समेत 12 पदाधिकारियों ने की दलित छात्र शिवम सोनकर से मुलाकात की। जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली समेत कई जिलों से आए 100 से ज्यादा नेताओं ने शिवम सोनकर के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ सपा नेताओं का दल सेंट्रल ऑफिस पहुंचा और वहां पर कार्यवाहक कुलपति और रजिस्ट्रार से वार्ता हुई। कार्यवाहक कुलपति से समाजवादी पार्टी के द्वारा रखे गए तथ्यों को स्वीकार किया। इस प्रकरण को लेकर यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा।
कुलपति से वार्ता करने के बाद सपा नेता वीरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए ये आरोप लगाया कि 10 सीटें होने के बावजूद एडमिशन नहीं दिया जा रहा। यहां पर आरक्षण की सीटों को चोरी करने का काम किया जा रहा है। क्योंकि 10 सीट पर एडमिशन लेंगे तो उनके इस पर आरक्षण भी देना होगा। सांसद ने कहा कि कुलपति पीएचडी रिजल्ट को होल्ड करके शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी को एक अवगत कराए। साथ ही उसकी कॉपी मुझे भी भेजे जिससे सपा मुखिया अखिलेश यादव को स्थिति से अवगत कराया जा सके। इसके बाद शिवम का धरना समाप्त करा दिया जाएगा। इसमें एक दिन का समय लगेगा। जांच के बाद जब रिजल्ट शिवम के हक में आएगा तो मिठाइयां बांटेंगे नहीं तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।