सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Tikitoria Singhvahini Mata's court is famous as Mini Maihar

Sagar News: मिनी मैहर के रूप में जाना जाता है टिकीटोरिया पर्वत का ये मंदिर, दो बार खंडित हुई प्रतिमा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 02:15 PM IST
Sagar News: Tikitoria Singhvahini Mata's court is famous as Mini Maihar
सागर जिले की रहली तहसील अंतर्गत तेंदूखेड़ा जबलपुर मार्ग पर रहली से महज पांच किमी दूर टिकीटोरिया पर्वत पर मां सिंहवाहिनी का विशाल प्राचीन मंदिर स्थित है। देवी माता के इस मंदिर को मध्यप्रदेश में मिनी मैहर के रूप में जाना जाने लगा है। टिकीटोरिया के मुख्य मंदिर में अष्टभुजाधारी मां सिंह वाहिनी की नयनाभिराम प्रतिमा स्थापित है। जानकारों के अनुसार मंदिर का निर्माण लगभग 450 साल पहले हुआ था एवं मंदिर में पाषाण की देवी प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्राचीन पाषाण की प्रतिमा को किसी विक्षिप्त व्यक्ति ने खंडित कर दिया था। तब करीब 50 साल पहले समीपस्थ ग्राम खेजरा बरखेरा निवासी मातादीन अवस्थी और द्रोपती बाई के सौजन्य से सुरेन्द्र नाथ अवस्थी द्वारा संगमरमर की नयनाभिराम मूर्ति की स्थापना करायी गयी। विगत वर्षों यह प्रतिमा भी खंडित हो गई। उसके वाद अष्टभुजाधारी सिंहवाहिनी माता के साथ सरस्वती माता और लक्ष्मी माता की विधिविधान के साथ प्राणप्रतिष्ठा की गई। टिकीटोरिया माता के दरबार में की गई हर मनोकामना पूर्ण होती है, ऐसी मान्यता है। पूर्व काल में यह वीरान था पर्वत शिखर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां नहीं थी। लगभग 20 वर्ष पूर्व माता के भक्तों और जागरूक नागरिकों के द्वारा टिकीटोरिया जीर्णोद्धार समिति का गठन किया गया। समिति के अथक प्रयासों से इस क्षेत्र के कायाकल्प कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। जिस कारण टिकीटोरिया की आज दूर दूर तक ख्याति है। माता के दर्शन करने पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।

ये भी पढ़ें- 'भस्म आरती का हर पल जैसे जीवन बदलने की तरह था', महाकाल के दर्शन कर बोलीं गायिका श्रेया घोषाल

टिकीटोरिया में लगने वाले मेले
टिकीटोरिया मन्दिर पर वैसे तो हमेशा ही मेला सा लगा रहता है पर वर्ष में तीन बार लाखों श्रद्धालुओं का एक साथ आगमन होता है
1 चैत्र नवरात्रि के अवसर पर
2 क्वार नवरात्रि के अवसर पर
3 और नये वर्ष के अवसर पर भी लोग माता के करने के लिए आते हैं
 
ये भी पढ़ें- महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र शुक्ल द्वितीया पर भस्म आरती, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

यह है विशेषता
टिकीटोरिया की पहाड़ी सागौन के वृक्षों से अच्छादित है। मंदिर पहाड़ी पर होने के साथ ही यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। पहाड़ी पर से देखने पर कई मीलों का नजारा साफ स्पष्ट दिखाई देता है। पहाड़ी के चारों ओर खेत व हरे-भरे वृक्ष नजर आते हैं यह नजारा श्रद्धालुओं का मनमोह लेता है।

टिकीटोरिया माता मंदिर कैसे पहुंचे
टिकीटोरिया मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर सागर जिले की रहली तहसील में स्थित है। यह मंदिर जबलपुर सागर राजमार्ग में स्थित है। टिकीटोरिया मंदिर में पहुंचना बहुत ही आसान है, क्योंकि यह मंदिर जबलपुर और सागर हाईवे पर स्थित है। सागर अथवा जबलपुर से आप बड़ी ही आसानी से अपने निजी वाहन द्वारा अथवा सार्वजनिक यात्री बस इत्यादि के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Damoh News: ब्यारमा नदी के पुल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या, तीन दिन पहले खत्म हुई थी परीक्षा

31 Mar 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में भास्कर राव संगीत सम्मेलन में उस्ताद तौफीक कुरैशी ने दी प्रस्तुति

31 Mar 2025

VIDEO : चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में भास्कर राव संगीत सम्मेलन का आयोजन

31 Mar 2025

VIDEO : मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दरबार सजा, नवरात्र के प्रथम दिन छप्पन भोग थाली सजाई गई, विशेष श्रृंगार किया गया

31 Mar 2025

VIDEO : बिजनौर: कालागढ़ में बाघ की दहशत

31 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: 100 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

31 Mar 2025

VIDEO : टेककृति फेस्ट में सोनू निगम ने गीतों से आईआईटियंस को मंत्रमुग्ध किया

31 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, भारत नाट्यम ने बांधा समां

31 Mar 2025

VIDEO : झूलेलाल जयंती पर निकली शोभायात्रा, भक्तों ने किया जयघोष, दिखा उत्साह

30 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी के संपूर्णानंद मैदान में आरएसएस कार्यकर्तााओं का पथ संचलन, मनाया गया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

30 Mar 2025

VIDEO : नवरात्र के प्रथम दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन को आने वाली कन्याओं को बांटा गया चॉकलेट

30 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी के अगत्स्यकुंडा इलाके में किशोरी ने की खुदखुशी, फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही तफ्तीश

30 Mar 2025

VIDEO : बुलंदशहर में अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ ट्रायल

30 Mar 2025

VIDEO : मसूरी में ईद से एक दिन पूर्व गांव के मेन रास्ते पर सजी दुकानें, खरीदारों की लगी भीड़

30 Mar 2025

VIDEO : नोएडा में फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने मारी टक्कर

30 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर थाना अंतर्गत महिला के आत्महत्या करने पर छर्रा के सीओ धनंजय ने दी कार्रवाई की जानकारी

30 Mar 2025

VIDEO : बदायूं में मार डाली गई मुस्कान, पहले पति ले गया जंगल... फिर घोंटा गला

30 Mar 2025

VIDEO : रेल गंगापुल का प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण, काम की प्रगति जानी

30 Mar 2025

VIDEO : नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, शैलपुत्री की आराधना कर मांगी खुशहाली

30 Mar 2025

VIDEO : वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

30 Mar 2025

VIDEO : पालिका बोर्ड की बैठक में 116.52 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों पर बनी सहमति

30 Mar 2025

VIDEO : सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा के खिलाफ कही ये बात

30 Mar 2025

VIDEO : उन्नाव में महिला की निर्मम हत्या, तख्त पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव

30 Mar 2025

VIDEO : मथुरा में गड्डा बचाने के चक्कर में सिर पर चढ़ा बस का पहिया, पति और बेटी के साथ मकान देखकर लौट रही थी महिला

30 Mar 2025

VIDEO : ईद मुबारक, चांद दिखने के बाद जमकर हुई आतिशबाजी, उत्साह प्रकट किया गया

30 Mar 2025

Sikar News: जुड़वा बेटियों की हत्या की, पुलिस ने निकाला आरोपी पिता का जुलूस, कहा- मैं आज का कंस, मुझे फांसी दो

30 Mar 2025

VIDEO : Barabanki: वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन, शक्ति आराधना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

30 Mar 2025

VIDEO : Lucknow: भारतीय नववर्ष कार्निवाल का आयोजन, कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

30 Mar 2025

VIDEO : वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन: यूपी सरकार के मंत्री बोले- बच्चों को मिलेगी संस्कारयुक्त शिक्षा

30 Mar 2025

VIDEO : Amethi: साथ बैठ एक ने खोला रोजा तो दूसरे ने किया फलाहार, रमजान और नवरात्र पर दिखा एकता का मजबूत सौहार्द

30 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed