{"_id":"67f77a6ef4e9ba2ad802cd5c","slug":"video-balaji-temple-of-buchiyawali-gaushala-built-on-lines-of-salasar-balaji-temple-in-mahendragarh-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में सालासर बालाजी मंदिर की तर्ज पर बना बुचियावाली गोशाला का बालाजी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में सालासर बालाजी मंदिर की तर्ज पर बना बुचियावाली गोशाला का बालाजी मंदिर
महेंद्रगढ़ के डुलाना रोड स्थित बुचियावाली गोशाला परिसर में सालासर बालाजी मंदिर की तर्ज पर बालाजी भव्य मंदिर तैयार हो चुका है। श्री हनुमान जयंती पर मंदिर के उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के निर्माण में राजस्थान के मकराना से लाए गए पत्थरों का प्रयोग कर इसकी भव्यता और स्थायित्व को बढ़ाएंगे।
हनुमान जयंती पर इस भव्य मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। मंदिर निर्माण में करीब 30 लाख रुपये की लागत आई है। श्री बालाजी जनसेवक मंडल प्रधान प्रवीन दिवान ने बताया कि मंदिर के उद्घाटन के बाद श्रद्धालु इसका दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में सालासर वाले बालाजी की तर्ज पर ही भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। शुक्रवार को पूरे शहर में मूर्ति परिक्रमा कराई जाएगी। बता दें कि श्री गोशाला बुचियावाली में हनुमान जी बड़ी मूर्ति पहले लगी हुई है।
साथ ही शनि व खाटूश्याम के मंदिर के अतिरिक्त राधा कृष्ण व भगवान शंकर का भी मंदिर बना हुआ है। जबकि जीण माता के मंदिर का निर्माण भी चल रहा है। एक ही जगह कई देवी-देवताओं के मंदिरों के ऐसे निर्माण हो जाने से यह लोगों की आस्था का केंद्र बनता जा रहा है।
कमेटी सचिव महेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष सुरेश खोरीवाला ने बताया कि शुक्रवार से होने वाले दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सालासर बालाजी से अखंड ज्योत भी मंदिर में लाई जाएगी। साथ ही सालासर बालाजी मंदिर के पुजारी सुभाष महाराज के सानिध्य में शहर परिक्रमा सहित अन्य प्रकार के धार्मिक आयोजन कराए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।