{"_id":"68301d6efa5e74469a060d6f","slug":"video-before-the-installation-of-the-idol-of-shanidev-in-village-gahra-in-mahendragarh-151-women-took-out-a-kalash-yatra-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में गांव गाहड़ा में शनिदेव की मूर्ति स्थापना से पूर्व 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में गांव गाहड़ा में शनिदेव की मूर्ति स्थापना से पूर्व 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
कनीना के गांव गाहड़ा के शिव मंदिर में शुक्रवार को शनिदेव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 151 महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के साथ शुक्रवार से पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठनों की शुरूआत की गई। 26 मई को रात्रि जागरण व 27 मई को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरी कर स्थापना की जाएगी।
मंदिर कमेटी प्रधान सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है। अब विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कलश यात्रा गांव के जोहड़ से शुरू हो कर, करोली मोड़, धर्मशाला, निशान मोड़, कोटिया मोड़, बस स्टैंड, सीहोर मोड़, नाई वाली मोड़, बव्वा मोड़ से शुरू होकर शिव मंदिर में संपन्न हुई। शिव मंदिर में शनिदेव की मूर्ति स्थापना के लिए अनुष्ठान किया गया है। 26 मई को जागरण व 27 मई को भंडारा है। इस दौरान सरपंच श्रीपाल यादव, मनोज यादव, राजबाला, सरोज, अंजली, प्रियंका, माया देवी, सुनीता, मंजू सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।