{"_id":"69930824c9fabd1e390b0f7a","slug":"video-congress-protest-in-narnaul-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: वृद्धावस्था पेंशन व ट्रेड डील के विरोध में जिला सचिवालय में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: वृद्धावस्था पेंशन व ट्रेड डील के विरोध में जिला सचिवालय में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हरियाणा में काटी जा रही वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड में की जा रही कटौतियों तथा किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में जिला सचिवालय नारनौल में कांग्रेस ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बुजुर्ग, गरीब और किसान वर्ग अत्यंत परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी आमजन के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं में कटौती करना प्रदेश के कमजोर वर्ग पर सीधा आघात है। कांग्रेस पार्टी इन नीतियों का पुरजोर विरोध करती है और जरूरत पड़ी तो बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि जब तक प्रदेश की महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों और आम नागरिकों से एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।