{"_id":"699303537f83fa538a0d8acb","slug":"video-farmers-affected-by-ht-line-held-a-grand-panchayat-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: एचटी लाइन से पीड़ित किसानों ने की महापंचायत, जोरदार तरीके से उठाई अपनी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: एचटी लाइन से पीड़ित किसानों ने की महापंचायत, जोरदार तरीके से उठाई अपनी मांगें
जिले में एचटी लाइन के बड़े बिजली खंभों से प्रभावित किसानों ने सोमवार को लघु सचिवालय में भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में किसान महापंचायत आयोजित की। महापंचायत में जिले के करीब 60 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
किसानों ने कहा कि खेतड़ी-नरेला लाइन से प्रभावित किसान लंबे समय से जिला प्रशासन से एमआरसी कमेटी गठित कर मार्केट रेट तय करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप था कि प्रदेश व देश में लागू मुआवजा नीति से केवल महेंद्रगढ़ जिले के किसानों को वंचित रखा जा रहा है, जो कानूनी प्रावधानों के विपरीत है। वहीं सीकर-नरेला लाइन से प्रभावित किसानों ने फसल व संपत्ति नुकसान का अग्रिम भुगतान तथा एमआरसी द्वारा बाजार दर तय होने के बाद ही आगे कार्य शुरू करने की मांग रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।