{"_id":"6989b053e31908e27e02c9e8","slug":"video-construction-workers-in-narnaul-staged-a-protest-against-the-closure-of-the-portal-and-in-opposition-to-the-new-labor-code-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में भवन निर्माण मजदूरों ने पोर्टल बंद होने व लेबर कोड के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में भवन निर्माण मजदूरों ने पोर्टल बंद होने व लेबर कोड के विरोध में किया प्रदर्शन
केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी से संबद्ध भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा (रजिस्ट्रेशन नंबर 1845) के बैनर तले सोमवार को लघु सचिवालय नारनौल पर भवन निर्माण कारीगर मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम नारनौल को सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान सीताराम और जिला सचिव महावीर प्रसाद गोद ने कहा कि पिछले करीब आठ महीनों से भवन निर्माण श्रमिकों का एचबीओएसडब्ल्यू पोर्टल बंद पड़ा है, जिससे हजारों वास्तविक श्रमिक नए पंजीकरण, रिन्यूअल और विभिन्न हितलाभों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने इसे मजदूर विरोधी कदम बताया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड को भी श्रमिकों के अधिकारों पर हमला करार दिया।
नेताओं ने बताया कि श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ एआईयूटीयूसी सहित देश की दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भवन निर्माण कारीगर मजदूर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। हड़ताल के माध्यम से चारों लेबर कोड वापस लेने, 29 श्रम कानूनों को बहाल व संशोधित करने, निर्माण श्रमिकों के बंद पोर्टल को तुरंत खोलने, पंजीकरण प्रक्रिया सरल करने, 90 दिन की वर्क स्लिप सत्यापन की शक्ति यूनियन को देने, 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, 100 गज का प्लॉट, स्मार्ट मीटर योजना पर रोक और मजदूरी हड़पने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने कहा कि निर्माण मजदूरों, खेत मजदूरों और मनरेगा श्रमिकों को अपने अधिकारों के लिए संगठित आंदोलन खड़ा करना होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।