Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Dilapidated haveli in Chhilro collapses amidst heavy rain in Narnaul; electricity pole snaps; villagers alerted via public announcements.
{"_id":"6a76d9ee0bcce2d5290e0b7e","slug":"video-dilapidated-haveli-in-chhilro-collapses-amidst-heavy-rain-in-narnaul-electricity-pole-snaps-villagers-alerted-via-public-announcements-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में भारी बारिश में छिलरो की जर्जर हवेली ढही, बिजली पोल टूटा; मुनादी कर ग्रामीणों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में भारी बारिश में छिलरो की जर्जर हवेली ढही, बिजली पोल टूटा; मुनादी कर ग्रामीणों को किया सतर्क
लगातार हो रही बारिश के बीच निजामपुर खंड के गांव छिलरो में शनिवार को एक पुरानी और जर्जर हवेली अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हवेली गिरने से पास लगा बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया और रास्ते पर मलबा फैलने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही मनोज पंच मौके पर पहुंचे और ग्राम सरपंच विक्रम को मामले से अवगत कराया। वहीं नरेंद्र ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
घटना के बाद सरपंच विक्रम ने गांव के चौकीदार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों से पुराने और जर्जर मकानों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन मकानों की मरम्मत संभव है, उन्हें समय रहते ठीक कराया जाए, जबकि अत्यधिक जर्जर भवनों को सुरक्षित तरीके से गिराकर जमीन समतल कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी जर्जर भवन के गिरने से जान-माल की हानि होने पर संबंधित मकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होगा।
रास्ते पर फैले मलबे को हटाने के लिए सरपंच ने तत्काल जेसीबी बुलाने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन जल्द सामान्य हो सके। सूचना मिलने पर रण सिंह, हनुमान, विनोद, राजाराम, भीम सिंह, राजकुमार, राजेंद्र, यादराम और सोनू सहित कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में मौजूद अन्य जर्जर भवनों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।