{"_id":"6a76d16be4f8e2cda803d54a","slug":"video-waterlogging-at-the-event-venue-in-mahendragarh-golden-girl-sharmila-to-be-felicitated-at-the-stadium-instead-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में समारोह स्थल पर हुआ जलभराव, अब स्टेडियम में होगा गोल्डन गर्ल शर्मिला का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में समारोह स्थल पर हुआ जलभराव, अब स्टेडियम में होगा गोल्डन गर्ल शर्मिला का सम्मान
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और महेंद्रगढ़ जिले का नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ के सम्मान समारोह स्थल जलभराव के कारण बदलना पड़ा है।
बता दें कि स्टेडियम मैदान में समारोह के लिए पंडाल लगाया गया था। बारिश के कारण पंडाल के नीचे पानी भर गया और अब समारोह गांव के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। ग्रामीण नरेंद्र शास्त्री ने कहा कि शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे महेंद्रगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है।
ऐसे में उनके सम्मान समारोह के दौरान सरकारी खेल स्टेडियम की यह स्थिति चिंता का विषय है। प्रशासन और खेल विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर जवाबदेही तय करनी चाहिए।
अब साढ़े 12 बजे शर्मिला के गांव भड़फ में पहुंचेगी। यहां पर ग्रामीण पहले से ही तैयारी किए हुए हैं। इसके बाद भड़क से रोड शो निकाला जाएगा और छिथरौली स्टेडियम में उनका सम्मान किया जाएगा। फिलहाल राजनीति नेताओं के आने की संभावना कमजोर पड़ी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।