{"_id":"6933e53ca61741a8c00de616","slug":"video-due-to-cancellation-of-air-services-special-train-services-were-operated-for-the-convenience-of-passengers-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का किया संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का किया संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा के लिए दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप), हिसार-खडकी- हिसार स्पेशल एवं दिल्ली सराय -साबरमती- दिल्ली सराय आरक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09729 दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 07.12.25 को दुर्गापुरा से 12.25 बजे रवाना अगले दिन 07.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09730, बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा 08.12.25 को बान्द्रा टर्मिनस से 10.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघ एवं बोरीवली स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सेकंड एसी 05 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बें होगें।
गाड़ी संख्या 04725, हिसार-खडकी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12.40 बजे आगमन व 13.00 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 10.45 बजे खडकी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04726, खडकी-हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.12.25 को (01 ट्रिप) खडकी से 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 14.40 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान कर 22.25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला व चिंचवड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सेकंड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
गाड़ी संख्या 04062, दिल्ली सराय- साबरमती आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 06.12.25 को दिल्ली सराय से 8:10 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर 14.15 बजे आगमन व 14.25 बजे प्रस्थान कर रात्रि 00.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04061, साबरमती -दिल्ली सराय आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 07.12.25 को साबरमती से 05.30 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर 15.45 बजे आगमन व 15:55 बजे प्रस्थान कर 23:00 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 05 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी, 02 पावर कार डिब्बे होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।