सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   VIDEO : Executive Vice Chairman of Swachh Bharat Mission Subhash Chandra started the cleanliness campaign in Narnaul

VIDEO : नारनौल में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:45 PM IST
VIDEO : Executive Vice Chairman of Swachh Bharat Mission Subhash Chandra started the cleanliness campaign in Narnaul
स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने आज सुबह 7 बजे चितवन वाटिका से शहर में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव व नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी मौजूद थी। सभी ने झाड़ू उठाकर चितवन वाटिका के सामने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यकारी वाइस चेयरमैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उनके “स्वच्छ भारत” के सपने को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी मिशन स्वच्छ भारत अभियान को हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है। हम सबको अपने आसपास साफ सफाई खुद रखनी होगी। इस तरह का अभियान चलाने का मकसद लोगों को जागरूक करना भी है। समाज और सरकार को मिलकर इस अभियान को लगातार जारी रखना है। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि सफाई का कार्य केवल स्वच्छता कर्मियों का ही नहीं है बल्कि हर नागरिक का है। अगर घर में एक आदमी सफाई करने वाला हो और चार आदमी गंदगी फैलाने वाले हो तो घर की सफाई संभव नहीं है। यही नियम शहर पर लागू होता है उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वह अपने आसपास गंदगी ना फैलाएं। इसके बाद कार्यकारी वाइस चेयरमैन ने पंचायत भवन में स्वच्छता अभियान के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में स्वच्छता को बढ़ाना और देश में विकास की गति को आगे बढ़ाना है। देश साफ रहेगा तो बीमारियां कम फैलेंगी और लोग कम बीमार पड़ेंगे। बीमारियों में देश का कम पैसा खर्च होगा तथा देश के विकास की गति और अधिक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणावासियों से आह्वान किया है कि स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को जोड़कर स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में स्वयं सफाई कर इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से संपर्क कर उनको एक-एक धार्मिक स्थल उनको गोद लेने के लिए दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमें जिला में भी प्रयास करना है। इस जिले में तो वैसे भी भूतपूर्व सैनिक बहुत हैं। इनसे संपर्क करके स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाएं। उन्होंने कहा कि इनको ब्रांड एंबेसडर बनाकर स्वच्छता के लिए कमेटी बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक आप लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक नहीं करोगे तो यह सिर्फ कागजी कार्यवाही बनकर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में गंभीरता लानी है तो आपको रुचि दिखानी होगी। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरि प्रकाश बंसल, नगर परिषद ईओ दीपक गोयल, डीआरडीए से गोविंदराम शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के सदस्य डा. आरके जांगड़ा, शिवम के अलावा बीडीपीओ व नगर पालिका के सचिव मौजूद थे। स्वच्छता भाषण से नहीं करने से होगी नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता भाषण से नहीं करने से होगी।वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र स्वच्छता अभियान बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं झाड़ू निकालकर कुरुक्षेत्र से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा था कि स्वच्छता जितनी मेरे लिए जरूरी है उतनी ही सबके लिए जरूरी है। इसके लिए हमें अपने से शुरुआत करके लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ तालमेल करके सभी जिलों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए टास्क फोर्स कमेटी बनाई गई है। टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य हर महीने गांवों में जाकर अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पुराने विवाद में मारी गोली युवक को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस कर रही तफ्तीश

06 Dec 2024

Niwari: बुंदेलखंड की अयोध्या में राम विवाह महोत्सव, आज पालकी में सवार होकर दूल्हे के रूप में निकलेंगे राजाराम

06 Dec 2024

VIDEO : किसानों ने भी बैरिकेडिंग, उससे आगे सिर्फ 101 मरजीवड़े जाएंगे

06 Dec 2024

Burhanpur News: पुलिसकर्मी दोस्त के लिए प्रधान आरक्षक ने ली 50 हजार की घूस, दोनों बनाए गए आरोपी; जानें मामला

06 Dec 2024

VIDEO : दिल्ली कूच से पहले शंभू बाॅर्डर पर होगी अरदास

06 Dec 2024
विज्ञापन

Vidisha News: जानिए क्यों पदयात्रा कर रहा इंदौर का यह व्यक्ति, नेक इरादे जानेंगे तो आप भी जो जाएंगे मुरीद

06 Dec 2024

Rajgarh News: राजगढ़ में दलित युवक की मौत के बाद परिजनों का थाने में हंगामा,पुलिस और दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप

06 Dec 2024
विज्ञापन

Sirohi News: दोस्ती के नाम पर लगाया दाग, 4 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में दोस्त ही निकला मास्टर माइंड

06 Dec 2024

VIDEO : पानीपत में देर रात धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो मजदूर जिंदा जले

06 Dec 2024

Guna News: बिना ड्राइवर के चल पड़ा यूरिया से भरा ट्रक, गाय की मौत, कई वाहन भी आए चपेट में

06 Dec 2024

VIDEO : पीलीभीत में पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

06 Dec 2024

VIDEO : किसानों को रोकने के लिए शंभू बाॅर्डर पर भारी बैरिकेडिंग

06 Dec 2024

Farmers Protest: किसानों का एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान

06 Dec 2024

Maharashtra CM Oath: शपथ ग्रहण के बाद एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

06 Dec 2024

Sambhal Violence: पुलिस और जांच टीमें हथियारों की तलाश में जुटी

06 Dec 2024

Congress: यूपी में कांग्रेस ने की जिला, शहर और ब्लॉक कमेटियां भंग

06 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी में हत्या, वाहन चालक के सिर में तीन गोली मारकर उतारा मौत के घाट

06 Dec 2024

VIDEO : उफनाते चैंबर, घरों में आ रहे गंदे पानी से बीमार हो रहा निठारी, ग्रामीणों ने खुलकर रखी अपनी बातें

05 Dec 2024

VIDEO : चोरों ने देसी शराब के गोदाम को बनाया निशाना, 1 लाख 88 हजार ले उड़े बदमाश

05 Dec 2024

VIDEO : मथुरा टोल प्लाजा के निकट सादाबाद पुलिस ने भाकियू चौधरी चरण सिंह नेताओं को रोका, राष्ट्रीय अध्यक्ष-प्रदेश महासचिव सड़क पर ही लेट गए

05 Dec 2024

VIDEO : किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

05 Dec 2024

VIDEO : भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत का मामला, पति की हत्या में नामजद पत्नी समेत चार दोषमुक्त

05 Dec 2024

VIDEO : हाथरस एसपी व डीएम ने मंदिर, मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर की चेकिंग के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया

05 Dec 2024

VIDEO : दिल्ली कूच पर क्या बोले किसान नेता पंधेर

05 Dec 2024

VIDEO : बलिया में कैंडल मार्च निकाल कांग्रेसियों ने जताया विरोध

05 Dec 2024

VIDEO : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह.... पर्यावरण संरक्षण के संदेश के बीच शादी के बंधन में बंधे 166 जोड़े

05 Dec 2024

VIDEO : अलीगढ़ की एक पुलिस चौकी के वीडियो वायरल हुए,जिसमें चल रही थी दारू पार्टी

05 Dec 2024

VIDEO : सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

05 Dec 2024

VIDEO : एयरपोर्ट रोड पर अधिकतर की स्लिप रोड टूटी

05 Dec 2024

VIDEO : गीता महोत्सव को मिला अंतरराष्ट्रीय स्वरूप, सजी विदेशी शिल्पकला

05 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed