{"_id":"6888c7dd3ce215cc28009e14","slug":"video-in-narnaul-the-employees-of-the-nagar-palika-employees-union-unit-demonstrated-by-wearing-black-badges-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया झाड़ू प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया झाड़ू प्रदर्शन
नारनौल नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल ने समान काम समान वेतन का 2017 का बकाया एरियर न देने पर मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले कर्मचारी आठ दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों की यह कार्मिक भूख हड़ताल तीन दिन तक चलेगी। साथ ही कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर झाड़ू प्रदर्शन भी किया। इस दौरान नगर प्रशासन ने कर्मचारियों से बैठकर बातचीत की।
ईओ दीपक गोयल ने कर्मचारियों को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी मांगों का समाधान किया जाएगा। लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। प्रधान सुरेश कुमार जैदिया तथा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर झाड़ू प्रदर्शन किया और काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सारवान, सचिव महावीर प्रसाद, सुनील राज्य कैशियर, महेंद्रसिंह संगलिया, सुनील बोयत, मनोज कुमार, भूपेंद्र दरोगा, प्रताप दरोगा, देवानंद, गिरवर दरोगा, आशु, धर्मेंद्र, संतलाल, विक्रम, कमल, दीपक, विक्की, रोशन, मनोज देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, कृष्णा देवी, ममता देवी, बबली देवी, कांता देवी, मंजू देवी व सुनीता देवी सहित समस्त कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।