{"_id":"67a32b6b2dfd8ddb8f0ed640","slug":"video-in-narnaul-the-team-of-narnaul-stood-first-in-volleyball-and-sihma-in-kho-kho","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में वॉलीबॉल में नारनौल और खो-खो में सिहमा की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में वॉलीबॉल में नारनौल और खो-खो में सिहमा की टीम रही प्रथम
बाबा दुधाधारी डोहर सेवा समिति खेल मैदान डोहर खुर्द में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि खो-खो, वालीबॉल लड़कों व लड़कियों की दौड़ लड़कों व लंबी कूद की खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। वालीबॉल में नारनौल ब्लॉक की खटोटी कलां की टीम प्रथम स्थान पर रही, वहीं खो-खो में सिहमा ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों में दिया प्रथम, काव्य द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की दौड़ में गौरव प्रथम, विवेक द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में स्नेहा ने सबसे लंबी कूद लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मन्नू द्वितीय और दिया तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की लंबी कूद में जयवीर ने सबसे लंबी कूद लगाई, वहीं यश द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान पर रहे। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग ले और नियमित रूप से खेले। खेल आपसी प्रेम, भाईचारे के साथ समूह के नेतृत्व की भावना का भी विकास करते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी शिव मित्तल ने भी युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को प्रमाण पत्र, मेडल ट्रॉफी और इनाम देकर सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षक भूपसिंह, रामकुमार, महिपाल और दिवान ने सभी प्रतिस्पर्धाओं को संपन्न करवाया। वहीं मंच संचालन हरीश कुमार शर्मा ने किया। समिति सदस्य भीम सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने वाले होते हैं और उन सभी को प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर माय भारत स्वयंसेवक, समिति सदस्य, एमआर विद्यालय परिवार सहित खिलाड़ी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।