{"_id":"698aefd23bf0bf7e690a6a5f","slug":"video-in-narnaul-volunteers-organised-an-awareness-rally-in-the-village-for-environmental-protection-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्वयंसेविकाओं ने गांव में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्वयंसेविकाओं ने गांव में निकाली जागरूकता रैली
राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा रघुनाथपुरा के प्राथमिक पाठशाला में एनएसएस शिविर के चतुर्थ दिन कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्वयंसेविकाओं ने गांव में एक जागरूकता रैली भी निकाली।
कानूनी जागरूकता सत्र में गिरिबाला और वन स्टॉप सेंटर से डॉ. वंदना यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेविकाओं को महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने छात्राओं को किसी भी समस्या की स्थिति में सरकारी सहायता, कानूनी उपायों और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. मननीत कौर, डॉ. सुनीता देवी और डॉ. वंदना कुमारी ने किया। वहीं बच्चों के लिए आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की सहभागिता और मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर खेल आयोजित किया गया। चौथे दिन शिविर में स्वयंसेविकाओं, बच्चों और ग्रामीणों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।