{"_id":"69b401cfd0b74af939048a0a","slug":"video-light-rain-dust-storms-and-isolated-hailstorms-are-likely-in-narnaul-over-the-next-24-hours-a-yellow-alert-has-been-issued-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में 24 घंटों में हल्की बारिश, अंधड़ और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में 24 घंटों में हल्की बारिश, अंधड़ और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट किया जारी
जिला में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हल्की बारिश, अंधड़ और एक दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 14 मार्च को केवल 20-25 हिस्सों जबकि 15 मार्च को हरियाणा एनसीआर दिल्ली के 50 प्रतिशत हिस्से में हल्की बारिश, तेज गति की हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता है। जबकि 16 मार्च को केवल उत्तरी जिलों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद भी 18 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 18-21 मार्च के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी प्रणाली के असर से जिले में 14 मार्च की सुबह से शाम तक 5-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं अंधड़ देखने को मिलेगी। वहीं आंशिक बादलों की आवाजाही से धीरे-धीरे तापमान में हल्की गिरावट होगी। शुक्रवार को नारनौल में अधिकतम 32.5 और 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।