{"_id":"699ee88df0ac5852d203eb7f","slug":"video-member-of-interstate-gang-of-thieves-arrested-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: 1200 गाड़ी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, आरोपी पर 67 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: 1200 गाड़ी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, आरोपी पर 67 मामले दर्ज
नारनौल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान भिवानी के थाना तोशाम के गांव बीरण निवासी पवन के रूप में हुई। जिससे रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि गिरोह अब तक राजस्थान, हरियाया, दिल्ली व जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से करीब 1200 गाड़ियां चोरी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ हरियाण, पंजाब व अन्य राज्यों में करीब 67 मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकतर चोरी के मामले हैं। इसके अलावा गिरोह में छह-सात लोग शामिल है।
डीएसपी भारत भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। सीआईए की टीम ने इस चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी साउथ रोहिणी दिल्ली से चोरी की हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने उस गाड़ी के अंदर से वाहन चुराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार व अन्य जरूरी उपकरण भी बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी से पूछताछ में शहर नारनौल क्षेत्र से चोरी की हुई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। इसके अतिरिक्त 3 नंबर प्लेट भी बरामद की हैं।
इसके साथ ही गाड़ी चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले चाबी पाना टूल, स्कैनर टूल (आई पैड), ऑन टूल्स ओबीडी आई फ्यूज डायनोस्टिक स्कैनर एडॉप्टर केबल इत्यादि बरामद किए गए हैं। वहीं टीम ने 6 एंटेना असेंबली इमोबिलाइजर व दो चाबी भी बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त 3 गाड़ियों के 5 ईसीएम भी बरामद किए गए हैं, जिन गाड़ियों के ईसीएम बरामद किए हैं, ये गाड़ियां राजस्थान और जम्मू कश्मीर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।