{"_id":"685e4431035fb78492089051","slug":"video-mla-along-with-the-sub-divisional-officer-conducted-a-surprise-inspection-of-the-civil-hospital-in-mahindergarh-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में विधायक ने उपमंडल अधिकारी के साथ नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में विधायक ने उपमंडल अधिकारी के साथ नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को विधायक कंवर सिंह यादव व उपमंडल अधिकारी अनिल यादव सुबह 10 बजे निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, प्रसूति गृह वह शौचालय की व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की।
उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव व विधायक कंवर सिंह यादव ने औचक निरिक्षण किया। सुबह 10 बजे अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया। उपमंडल अधिकारी ने नए भवन में शौचालय बनाने वाली जगह और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उसके उपरांत नागरिक अस्पताल में पुराने भवन में विधायक कंवर सिंह यादव ने शौचालय का निरीक्षण किया। जोकि बुरी तरह से बदबू आ रही थी।
उन्होंने बाबूलाल से कहा कि मरीजों के लिए साफ-सुथरा शौचालय होना चाहिए। ताकि मरीजों की किसी भी तरह की परेशानी हो। उसके बाद जच्चा बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। उपमंडल अधिकारी एसडीएम ने अस्पताल में कार्य कर रही नर्सों से रजिस्टर मंगवाकर उसकी जांच की।
इस मौके उन्होंने कहा कि अस्पताल में इतनी कम डिलिवरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरीजों की अच्छी देखभाल की जाए ताकि किसी को भी परेशानी हो। गरीब लोगों का विशेष ध्यान रखे। डिलवरी के दौरान कोई कोताई ना बरते। इस मौके पर डाॅ. बाबूलाल यादव, डाॅ. अभिषे सैनी, फार्मासिस्ट अधिकारी अज ककड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।