{"_id":"6a86f647dec8a90b1201a519","slug":"video-municipal-employees-strike-over-demands-stage-protest-in-the-city-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में किया प्रदर्शन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की नारनौल इकाई की हड़ताल वीरवार को 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष जताया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की। इस दौरान अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह भी मौजूद रहे। उनके साथ फायर विभाग के अन्य कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने शहर में व्यापारियों को अपनी मांगों के पर्चे वितरित किए। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील भी की। कर्मचारियों ने कहा हमारी हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था में जो व्यवधान आ रहा है, उसे लेकर हम भी चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर बार-बार आश्वासन देती है। लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती, जिसके चलते उन्हें हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से जुड़े मांग-मुद्दों का समाधान भी उनकी सूची में है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार धरातल पर कार्रवाई नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।