{"_id":"6a704c4e4c8e611d0602645d","slug":"video-narnaul-consecration-of-the-trimurti-at-the-katla-mandi-shiva-temple-on-the-first-monday-of-sawan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: सावन के पहले सोमवार पर कटला मंडी शिव मंदिर में त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: सावन के पहले सोमवार पर कटला मंडी शिव मंदिर में त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
नारनौल। नांगल चौधरी सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कटला मंडी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले मंदिर परिसर में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दीं। पूरी रात मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
सोमवार सुबह महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा कटला मंडी के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद विद्वान पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव की त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह व आस्था देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।