{"_id":"69b93f86856ef969bd0a9c7c","slug":"video-organizing-district-level-pump-operator-felicitation-ceremony-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: जिला स्तरीय पंप ऑपरेटर अभिनंदन समारोह का आयोजन, नलकूप चालकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: जिला स्तरीय पंप ऑपरेटर अभिनंदन समारोह का आयोजन, नलकूप चालकों को किया गया सम्मानित
जिला परिषद के सभागार में जिला स्तरीय पंप ऑपरेटर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 80 नलकूप चालकों को नल जल मित्र के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जल शक्ति मंत्रालय के तहत आयोजित जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन ने किया।
इस अवसर पर जिले के प्रत्येक खंड से 10-10 पंप ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि यह पखवाड़ा हर वर्ष 8 से 22 मार्च तक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी केवल एक बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, आजीविका और सामुदायिक जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। पहले जहां पेयजल के लिए महिलाओं और बच्चों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं आज जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी घर-घर पहुंच रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ अभियंता नरेश चंदेला ने पंप ऑपरेटरों को नलकूप, मोटर एवं स्टार्टर के संचालन और रखरखाव से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।
उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार ने नलकूप चालकों को जल संरक्षण, जल प्रबंधन व लॉग बुक के माध्यम से कार्यों के रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों को नियमित निगरानी एवं जल गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।