{"_id":"68734d9539895015d00962f9","slug":"video-people-left-in-two-vehicles-from-narnaul-for-maharaja-daksha-prajapati-ceremony-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह के लिए नारनौल से दो गाड़ियों में रवाना हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह के लिए नारनौल से दो गाड़ियों में रवाना हुए लोग
प्रगतिशील प्रजापति संगठन कुम्हार धर्मशाला नसीबपुर नारनौल के सैकड़ों कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक रविवार को राज्य स्तरीय भिवानी में होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह में शामिल होने
के लिए रवाना हुए। प्रधान बनवारी लाल, उप प्रधान लालाराम, सीताराम प्रधान तथा रमेश कुमार एडवोकेट सचिव ने कहा कि 13 जुलाई को भिवानी में होने वाला यह राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह माजिक समरसता और भाईचारा की मिसाल होगा।
इस समारोह का उद्देश्य महान संत-महापुरुषों के सामाजिक योगदान और उनके जीवन मूल्यों व आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह के रवानगी के अवसर पर बनवारीलाल, लाला राम, सीताराम प्रधान, चंदगी राम, कुन्दन लाल, लक्खी, संदीप, योगेश, रामचंद्र, ओमप्रकाश, बिरेंद्र सिंह, बलवान सिंह, होशियार सिंह, रामचंद्र सहित अनेक लोग सुबह भिवानी के लिए दो गाड़ियों में रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।