{"_id":"6872b6cba65ff7f4df02fd85","slug":"video-drunkards-pleaded-in-front-of-varanasi-police-by-holding-their-ears-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर माफ कर दीजिए, अब शराब नहीं पीएंगे...वाराणसी पुलिस के सामने कान पकड़ शराबियों ने लगाई गुहार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर माफ कर दीजिए, अब शराब नहीं पीएंगे...वाराणसी पुलिस के सामने कान पकड़ शराबियों ने लगाई गुहार, VIDEO
शहर में खुलेआम दुकानों और सड़कों पर शराब पी रहे 341 लोग गिरफ्तार किए। जबकि 315 पर मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए शराबियों ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी और आगे से शराब न पीने का वादा किया। विशेष तौर पर कैंट और लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग हुई। वाराणसी पुलिस ने सड़कों पर लोगों से स्पष्ट किया कि खुलेआम शराब सेवन वर्जित रहेगा। ऐसा करते पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार रात पुलिस कमिश्नर माेहित अग्रवाल समेत कई अधिकारियों ने पांडेयपुर में भ्रमण और पैदल गश्त किया। शराब की दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों की गहन चेकिंग की गई। मॉडल शॉप के बाहर निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि शराब की दुकानों पर चखना बेचने वालों के वैध लाइसेंस की आबकारी विभाग के साथ मिलकर जांच कराई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।