{"_id":"687262df0650aa5131030cf7","slug":"video-five-lakh-plants-prepared-in-saresar-nursery-were-distributed-video-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरेसर पौधशाला में तैयार पांच लाख पौधों का किया गया वितरण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेसर पौधशाला में तैयार पांच लाख पौधों का किया गया वितरण, VIDEO
चंदाैली के ताराजीवनपुर क्षेत्र के सरेसर पौधशाला में पौधरोपण के लिए पांच लाख पौधे तैयार किए गए थे। इन पौधों को ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद व औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य विभागों में भेजवाया गया है। हालांकि अभी बहुत जगहों पर पौधे नहीं भेजे जा सके हैं। इन पौधों को भेजवाने की कवायद की जा रही है।
पर्यावरण संरक्षित रखने का उद्देश्य से शासन स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया जा रहा है। सरेसर स्थित पौधशाला में आम, आवला, अमरूद, सागौन, कांजी, शीशम, जामुन, नींबू, इमली, अनार के पांच लाख पौधे तैयार किए गए थे। पौधों को कई विभागों को आवंटित कर वितरण कर दिया गया है। हालांकि कुछ पौधों का वितरण किया जाना अभी बाकी है। इस संबंध में रेंजर रामनारायण ने बताया कि नर्सरी में तैयार किए गए पौधों का वितरण किया जा रहा है। पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।