{"_id":"68725a8cadc80f77ba01cca1","slug":"video-checking-of-vehicles-at-main-gate-of-rajdari-waterfall-prohibition-on-narcotics-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजदरी जलप्रपात के मुख्य गेट पर गाड़ियों की चेकिंग, नशीले पदार्थ पर प्रतिबंध, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजदरी जलप्रपात के मुख्य गेट पर गाड़ियों की चेकिंग, नशीले पदार्थ पर प्रतिबंध, VIDEO
पर्यटन सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजदरी जलप्रपात के मुख्य गेट पर शनिवार को अपने साथ वाहन व बैग इत्यादि में शराब, बीयर और नशीला पदार्थ ले जाने की सघन चेकिंग की गई। वन विभाग और सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आने-जाने वाले पर्यटकों के साथ साथ उनके चार व दो पहिया वाहनों की भी तलाशी ली और उनके सामानों की जांच की।
वन दरोगा रिशु चौबे ने बताया कि जलप्रपात क्षेत्र को शांत, सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।यदि चेकिंग के दौरान किसी भी पर्यटक के पास चोरी ले जाते हुए शराब पकड़ी जाती है,तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि राजदरी को एक स्वच्छ, सुरक्षित और पारिवारिक पर्यटन स्थल बनाए रखना है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान शनिवार को दिनभर संदिग्ध पर्यटकों से पूछताछ की गई, और किसी भी अवैध वस्तु की बरामदगी की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
वन विभाग की टीम ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जलप्रपात परिसर में अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण और अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जलप्रपात परिसर में शराब पीना और ले जाना पूरी तरह निषिद्ध है।वन विभाग की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, खासकर वीकेंड और त्योहारों के दौरान जब पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है।
कुछ पर्यटक राजदरी देवदरी जलप्रपात जैसे शांतिपूर्ण और प्राकृतिक स्थलों पर नशे का सेवन करने या उसे लेकर आने की कोशिश करते हैं, जो न केवल कानून के विरुद्ध है बल्कि अन्य पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है। जिसको देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया।और शराब नशीला पदार्थों की चेकिंग की गयी।और यह आगे भी जारी रहेगी। - अखिलेश कुमार दुबे, रेंजर, चंद्रप्रभा अभयारण्य
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।