{"_id":"6872612b40580dad70034537","slug":"video-now-jahnavi-is-flowing-four-meters-below-warning-point-see-video-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अब चेतावनी बिंदु से चार मीटर नीचे बह रही जाह्नवी, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चेतावनी बिंदु से चार मीटर नीचे बह रही जाह्नवी, देखें VIDEO
गंगा पानी शनिवार की शाम 4 बजे तक यानी पिछले 24 घंटे में 48 सेमी बढ़ा। जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। अब गंगा चेतावनी बिंदु 70.15 मीटर के चार मीटर नीचे यानी 66.15 मीटर पर बह रही हैं। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 65.71 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार खतरे का निशान 71.15 मीटर तय है।
बलुआ स्थित गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पानी बढ़ने से गंगा के तटवर्ती इलाकों के किसानों व ग्रामीणों में बाढ़ की आंशका है। पानी सीढ़ियों लांघते हुए मां गंगा मंदिर के ऊपर से होते हुए चेंजिंग रूम की तरफ़ बढ़ता जा रहा है। पानी ऐसे ही बढ़ता रहा, तो बाढ़ निश्चित है। गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी के तटवर्तीय इलाकों के किसानों व ग्रामीणों में भय व बेचैनी बढ़ती जा रही है। गगां तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि के किसानों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन बाढ़ के दौरान गंगा में समाहित हो चुकी है। इस वर्ष भी पुनः गंगा में लगातार पानी बढ़ने से तटवर्तीय गांव के किसानों को उपजाऊ भूमि के कटान की चिंता सताने लगी है। साथ ही गंगा घाट के किनारे पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के परिजनों में विषैले जानवरों का खतरा बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।