{"_id":"6872906945ec5fd4da039fee","slug":"video-former-bjp-minister-swati-singh-said-there-is-no-problem-in-contesting-elections-from-ballia-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा- बलिया से चुनाव लड़ने में कोई गुरेज नहीं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा- बलिया से चुनाव लड़ने में कोई गुरेज नहीं, VIDEO
भाजपा की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि पार्टी ने टिकट दिया तो मुझें बलिया विधान सभा से चुनाव लडने में कोई गुरेज नहीं है। साथ ही जोड़ा कि पार्टी का निर्देश होगा तो पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंग। शनिवार को पीडब्लूडी के डाकबंगला में बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लखनऊ में मैंने रेस्टॉरेंट का उद्दघाटन किया था तो उसको जबरजस्ती बियर बार बताया गया। योगी सरकार के एक कद्दावर मंत्री की भाजपा में मजबूत स्थिति के कारण उनकी स्थिति पार्टीं में कमजोर हुई? के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी भी व्यक्ति विशेष के चलते मजबूत और कमजोर नहीं रही। इधर कुछ पारिवारिक व्यवस्तता के चलते पार्टी को कम समय दिया था। हालांकि पूर्व में पार्टी के निर्देश पर कई राज्यों में चुनाव प्रचार का हिस्सा रही। कहा कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर है इस बारे मेंअगर कोई किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच रहा है तो यह नासमझी है। मुझे लगता है कि हमारा चेहरा कमल का फूल है, हमारा चेहरा मोदी जी और योगी जी है। कहा कि 2017 में स्वाति सिंह चुनाव लड़ी तो अपने चेहरे पर जीती है। मैं यह चुनाव मोदी जी के चेहरे पर जीती हूं, कमल के चेहरे पर जीती हूं और लोगों के सहयोग पर जीती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।