सीकर जिले के रींगस कस्बे में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान खेजरोली निवासी बबीता सैनी के रूप में हुई है, जो अपने पति के साथ रींगस में किराए के मकान में रह रही थी। बबीता की शादी केवल आठ माह पहले हजारीलाल सैनी से हुई थी, जो रींगस में होटल चलाता है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बबीता सैनी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पति ने उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे उप जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका का शव राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। विवाहित बबीता द्वारा आत्महत्या किए जाने की बबीता के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें: हरिशेवा धाम से गूंजी समरसता की आवाज, एक मंदिर, एक श्मशान, एक पनघट का संकल्प
वहीं, विवाह के मैच आठ महीने बाद विवाहिता द्वारा आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतका के मोबाइल फोन और पारिवारिक हालात की भी जांच कर रही है। मामला संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का बताया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पीहर पक्ष के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। व्रत का की मैच आठवां पहले ही शादी होने के बाद इस तरह से आत्महत्या किए जाने को लेकर शहर में भी सनसनी का माहौल है वहीं इस घटना के बाद रींगस पुलिस ने भी हर एंगल से अवल की जांच शुरू कर दी है।