{"_id":"6872411384e410f71b0bb757","slug":"video-former-himfed-chairman-kaul-singh-negi-protested-against-not-issuing-license-for-apple-forwarding-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur: हिमफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने सेब फारॅवडिंग के लाइसेंस नहीं बनाने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: हिमफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने सेब फारॅवडिंग के लाइसेंस नहीं बनाने का जताया विरोध
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार दिन पहले इस वर्ष सेब सीजन में सेब फारॅवडिंग के लाइसेंस न बनाने और सेलर बायर लाइसेंस बनाने के नए फरमान जारी करने से क्षेत्र के बागवानों में असमझस में डाल दिया है। उपरी क्षेत्र में 15 जुलाई से सेब सीजन जोरो पर रहेगा लेकिन इस बीच प्रदेश सरकार की तुगलकी फरमान से बागवान परेशान है। इसलिए भाजपा इस नियम का पूरी तरह से विरोध करती है यह बात प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य एंव पूर्व हिमफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने कही। यह नियम प्रदेश सरकार ने बागवानों और ग्रोवर संघ को पूरी तरह से थोपने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इन आदेशों को समय रहते वापस नहीं लेती है तो बागवानों के साथ मिलकर भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सेब की फारवर्डिंग करने वाला व्यक्ति कभी भी क्रय विक्रय एजेंट के तौर पर कार्य नहीं करता है। ऐसे में सरकार बिना समझे आम बागवानों पर तुग्लकी फरमान थोप रही है। 15 जुलाई माह में उपरी शिमला में सेब सीजन शुरू हो जाता है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने ये नियम लागू कर दिया कि इस बार फारवर्डिंग लाइसेंस नहीं बनेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान, भाजपा मंडल ननखडी अध्यक्ष जिया लाल लंबर दार , भाजपा मंडल सराहन अध्यक्ष महेंद्र जैन और भाजपा मंडल रामपुर उपाध्यक्ष चेतन पाकला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।