{"_id":"6871eb808d423aad1a055aad","slug":"video-due-to-heavy-rains-landslides-occurred-at-three-places-near-diod-on-mandi-kullu-national-highway-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारी बारिश से मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर डयोड के पास तीन जगह भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारी बारिश से मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर डयोड के पास तीन जगह भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश के मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश के चलते शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया। डयोड के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन ने यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर रात को 12:00 बजे नौ मील के सेफ जोन में ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें पर्यटक वाहन, ट्रक, बसें और स्थानीय लोगों के वाहन शामिल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई अनिल कटोच मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जैसे ही भूस्खलन की सूचना मिली, तुरंत टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और सभी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया ताकि कोई जानमाल का नुकसान न हो। पुलिस और प्रशासन ने हाईवे पर फंसे यात्रियों को आश्वस्त किया है और स्थिति सामान्य करने के प्रयास तेज कर दिए। सुबह करीब 10 बजे तक हाईवे को एक तरफा आवाजाही के लिए बहाल किया। मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मंडी जिले में दो एनएच समेत कुल 209 सड़कें बाधित हैं। जबकि 272 बिजली ट्रांसफार्मर व 175 पेयजल योजनाएं ठप हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।