{"_id":"687234cab7ff3d6f690944d5","slug":"video-farmers-troubled-due-to-low-voltage-sit-in-protest-at-the-power-substation-in-shahjahanpur-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: लो वोल्टेज आने से किसान परेशान, भाकियू ने बिजली उपकेंद्र पर शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: लो वोल्टेज आने से किसान परेशान, भाकियू ने बिजली उपकेंद्र पर शुरू किया धरना
शाहजहांपुर जनपद के ब्लॉक खुटार क्षेत्र के गांव रामपुर कलां में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सुधार नहीं होने पर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तमाम किसानों के साथ शनिवार दोपहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज के कारण घरों में न तो उपकरण चल पा रहे हैं और न ही नलकूप चलते हैं। इससे फसलों की सिंचाई में भी भारी परेशानी हो रही है। इस समय धान और गन्ना की फसल में सिंचाई की बेहद जरूरत है। बारिश न होने से समस्या और विकराल हो गई है। ऊपर से लो-वोल्टेज के कारण नलकूपों के मोटर नहीं चल पा रहे हैं। किसानों को पंपिग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसमें ज्यादा खर्च आने से किसान परेशान हैं। किसान कई बार बिजली उपकेंद्र पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई न होने पर शनिवार को भाकियू के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।