{"_id":"69ef49acf085d49006010fb2","slug":"video-protest-by-fire-department-employees-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: अपनी मांगों को लेकर दमकल विभाग के कर्मचारी दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: अपनी मांगों को लेकर दमकल विभाग के कर्मचारी दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर डटे
दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सोमवार व मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। राज्य कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर 20वें दिन से हड़ताल पर बैठे है। सोमवार को अमरजीत यादव, सतीश कुमार ने सुबह नौ से पांच बजे तक क्रमिक अनशन पर बैठ गए है। एक व दो मई को दो दिवसीय नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदेश सरकार नहीं मानी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। राज्य कमेटी के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।