{"_id":"69ad53bb07dd07ecbd041230","slug":"video-sewer-water-is-weakening-the-foundation-of-the-hospital-building-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अस्पताल के भवन की नींव कमजोर कर रहा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अस्पताल के भवन की नींव कमजोर कर रहा सीवर का पानी
नारनौल में बनकर तैयार होने वाला दो सौ बेड अस्पताल की नींव सीवर का पानी कमजोर कर रहा है। अभी निर्माण कार्य के लिए दोबारा से टेंडर भी जारी नहीं हुआ है। वहीं जहां तक भवन का निर्माण हुआ है वह भी जलमग्न है। ऐसे में बनकर तैयार होने से पहले ही भवन की नींव कमजोर हो रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की तरफ से नई सीवर लाइन भी डाली गई थी ताकि बेसमेंट में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब पीडब्ल्यूडी की तरफ से दोबारा लाइन की जांच की जाएगी ताकि लीकेज के बारे में पता चल सके।
बता दें कि अस्पताल भवन के निर्माण की घोषणा 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने की थी और 2021 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई और आखिरकार एजेंसी का टेंडर रद्द करना पड़ा। इस भवन के निर्माण के लिए करीब 45.10 करोड़ रुपये टेंडर छोड़ा गया था। अब फिर से टेंडर छोड़े जाने की तैयारी चल रही है। अधूरा पड़ा भवन का करीब 24 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।