{"_id":"6a39383731d8dcd9490fdc19","slug":"video-the-building-construction-workers-union-raised-slogans-in-support-of-their-demands-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भवन निर्माण मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन निर्माण मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा ने श्रम मंत्री के नाम एक मांगपत्र सौंपकर निर्माण श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान लघु सचिवालय के पास नारेबाजी भी की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की कई योजनाओं का लाभ मजदूरों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने एसडीएम अनिरूद्ध को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन ने मांगपत्र में कहा कि श्रमिकों का पोर्टल पिछले करीब 10 महीनों से बंद पड़ा है, जिसे जल्द शुरू किया जाए। इसके अलावा 90 दिन की कार्य स्लिप यूनियन प्रधान को देने, मजदूरी मारने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने, श्रमिकों का नया पंजीकरण शुरू करने तथा सत्यापन के दौरान काटे गए पात्र मजदूरों के पंजीकरण बहाल करने की मांग उठाई गई।
मांगपत्र में चार लेबर कोड रद्द करने, श्रमिकों को एनसीआर के तहत 434 रुपये प्रतिदिन की दर से लाभ देने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने तथा फैमिली आईडी की शर्त हटाने की भी मांग की गई। यूनियन ने 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले श्रमिकों को वृद्धावस्था पेंशन के साथ श्रम विभाग से अलग पेंशन देने की मांग भी रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।